तेजस को आज मिलेगी हरी झंडी, देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन है तेजस - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 4, 2019

तेजस को आज मिलेगी हरी झंडी, देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन है तेजस

Image result for tejas express

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में हरी झंडी दिखाएंगे।

दिल्ली से कटरा वैष्णु देवी तक चलने वाली वंदे भारत एक्प्रेस के बाद अब तेजस को हरी झंडी मिलने वाली है। देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में हरी झंडी दिखाएंगे। तेजस एक्सप्रेस प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित पहली ट्रेन है।
इसकी खास बात यहा है कि यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बीमा के साथ-साथ ट्रेन देर होने पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। अगर 1 घंटे की देरी होती है तो यात्री को 100 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस लखनऊ से दिल्ली के बीच चलेगी।
ट्रेन की खासियत की बात करें तो ट्रेन में विमान की तरह व्यक्तिगत एलसीडी एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, वाई-फाई सेवा, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं होगी। तेजस एक्सप्रेस में कुल 758 यात्री सफर कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad