
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल विमान रिसीव करने पर ही सवाल उठा दिया है, की इसे रक्षा मंत्री द्वारा ही क्यों रिसीव किया गया
कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भारत का पहला फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल प्राप्त कर लिया गया है। राफेल के भारत मे आने से ही राजनीतिक तूफान एक बार फिर जोरों शोरों से छा गया है। राजनाथ सिंह ने फ्रांस में शस्त्र पूजा करने के साथ ही राफेल विमान को रिसीव किया, इस दौरान राफेल पर नारियल चढ़ाया, ‘ऊँ’ का निशान बनाया गया और राफेल के पहियों के नीचे नींबू भी रखे गए।
अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इस तरह की पूजा पर सवाल उठाए हैं और एक बार फिर सरकार पर निशाना साध दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि विजयादशमी और राफेल विमान का मेल कुछ समझ नहीं आता है। संदीप दीक्षित बोले कि दशहरा एक त्योहार है, जिसे हम सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे आने वाले विमान से क्यों जोड़ रहे हैं। इस सरकार के साथ यही दिक्कत है कि ये काम कम और नाटक ज्यादा दिखती है।
केवल इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल विमान रिसीव करने पर ही सवाल उठा दिया है, की इसे रक्षा मंत्री द्वारा ही क्यों रिसीव किया गया, ये काम वायुसेना से ही कराया जा सकता था। Read More
No comments:
Post a Comment