मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, हुआ हादसा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, हुआ हादसा

Image result for मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग

मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.33 बजे पनवेल की तरफ रवाना हुई एक लोकल ट्रेन में अचानक आग लग गई।

मुंबई में बुधवार को लोकल ट्रेन मे एक बुरा हादसा होने से बच गया। दरसल मुंबई के वाशी रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.33 बजे पनवेल की तरफ रवाना हुई एक लोकल ट्रेन में अचानक आग लग गई। जिसके चलते अफरा तफरी मच गई। लेकिन वक्त रहते ही लोकल ट्रेन को खाली करा लिया गया और इसके साथ ही पूरे वाशी रेलवे स्टेशन से सभी को निकला गया।
आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और अग्निशमन दल के कर्मचारी स्टेशन पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक आग को बुझाने से पहले रेलवे स्टेशन की बिजली की आपूर्ति भी काट दी गई थी। और फिर आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जिसके चलते किसी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।
पनवेल की ओर चली इस लोकल ट्रेन मे आग लगने का कारण एक शॉर्ट सक्रिट बताया जा रहा है। जिसके चलते धीरे-धीरे आग और तेजी से फैल गई। हादसे के बाद नवी मुंबई से पनवेल की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया था। वहीं आग की वजह से 12 मिनट तक रेलवे सेवाएं बाधित रही लेकिन जल्द ही उसे ठीक कर दिया गया। फिलहाल यातायात सामान्य है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad