योगी सरकार के शिक्षा को लेकर किए बड़े-बड़े दावे हुए खोखले साबित - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

योगी सरकार के शिक्षा को लेकर किए बड़े-बड़े दावे हुए खोखले साबित

योगी सरकार के शिक्षा को लेकर किए बड़े-बड़े दावे हुए खोखले साबित

मेरठ के गांव भैंसा के सरकारी जूनियर हाई स्कूल की हालत इतनी खराब है कि स्कूल में बड़ी बड़ी घास उग गई है।

यूपी में योगी सरकार को सत्ता में आए हुए काफी वक्त गुजर चुका है। सरकार का दावा है कि यूपी में सरकारी स्कूलों और उसकी स्थितियां बेहतर हैं। लेकिन जब सूबे के सरकारी स्कूलों का जायजा लिया गया तो उम्मीदों से भी परे सरकारी स्कूल में वह तस्वीर देखने को मिली जो यूपी में सरकारी स्कूलों को लेकर किए जाने वाले तमाम बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती है।
मुंबई की लोकल ट्रेन में लगी आग, हुआ हादसा
जिनके कंधों पर देश के भविष्य की जिम्मेदारी है। वो नौनिहाल किस हाल में और कैसे पढ़ाई कर रहे हैं, मेरठ के गांव भैंसा का सरकारी स्कूल इस हालत को दिखाता है। प्रदेश सरकार जहां शिक्षा और स्वच्छ्ता पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है और प्रदेश को बेहतर बनाने में लगी है। वहीं सरकारी अधिकारी और ग्राम प्रधान मिलकर सरकार के सपनो को पलीता लगाने में लगे हैं। जी हां, आपने सही सुना। मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा के सरकारी जूनियर हाई स्कूल की हालत बिलकुल खस्ता है। सरकारी स्कूल की हालत इतनी खराब है कि स्कूल में बड़ी बड़ी घास उग गई है। यहां स्कूल में सफाई के नाम पर बस मजाक किया गया है।
योगी सरकार के शिक्षा को लेकर किए बड़े-बड़े दावे हुए खोखले साबित

स्कूल में बने शौचालयों की हालत भी कुछ ठीक नहीं है। सरकारी स्कूल में 8 शौचालय बने हुए हैं जिसमें से ज्यादातर खराब पड़े हैं। इनके चारों ओर घास का जमावड़ा है। जिस वजह से बच्चे इस ओर जाने से घबराते हैं। क्योंकि इस घास से कभी भी कोई जहरीला सांप या अन्य जानवर निकलकर छात्रों को नुकसान पहुंचा सकता है। स्कूल में बच्चों को बैठाने की भी सुविधा नहीं है। देश का भविष्य नीचे जमीन पर बैठकर पढ़ रहा है। स्कूल प्रशासन ने इसकी शिकायत कई बार की है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad