चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा, पीएम मोदी ले सकते है बड़ा फैसला - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा, पीएम मोदी ले सकते है बड़ा फैसला

Image result for चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भारत दौरा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच दूसरा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन 11-12 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल्द ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात होने वाली है। पीएम मोदी के आमंत्रण पर शी जिनपिंग 11 अक्टूबर को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरे पर जिनपिंग के साथ विदेश मंत्री और कम्यूनिस्ट पार्टी के सीनियर नेता भी आएंगे।
आपको बता दें कि चीन के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच दूसरा अनौपचारिक शिखर सम्मेलन 11-12 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाला है। जिसके चलते शी जिनपिंग शुक्रवार को करीब 1:20 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। इस शिखर सम्मेलन मे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी के बीच होने वाले सम्मेलन में टेररिज्म, टेरर फंडिग और सपॉर्ट जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। साथ ही, इस सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के आपसी संबंधों को और मजबूत करने का यह बेहतरीन मौका है।
इस दौरे में ये भी माना जा रहा है कि शी जिनपिंग इस दौरान पीएम मोदी से कश्मीर मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। आपको बता दें कि कश्मीर को लेकर भारत का रुख एकदम साफ है। अगर शी द्वारा ये मुद्दा उठाया गया तो मोदी उन्हें हमारा पक्ष समझाएंगे। इससे पहले जिनपिंग और प्रधानमंत्री के बीच पहला अनौपचारिक शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष 27-28 अप्रैल को चीन के वुहान में हुआ था। चीन के राष्ट्रपति के आगमन के समय लगभग 10 से 15 मिनट तक हवाई अड्डे पर घरेलू या अंतरराष्ट्रीय विमानों का परिचालन बंद रहेगा। इसको लेकर विमान कंपनियों को अपनी उड़ानों के समय को पुनर्निधारित करने की सलाह दी गयी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad