मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इससे करीब 1.10 करोड़ कर्मचारी और एक्स कर्मचारियों को फायदा होगा।

दिवाली आते ही आफिस में हर किसी की जबान पर उपहार, गिफ्ट, बोनस जैसे शब्द होते है और लोग अंदाजा लगाते है मिलेगा या नहीं इसलिए दिवाली से पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिवाली से पहले ही दे दिया है। बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तय फॉर्मूले के मुताबिक है, जो सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के सुझावों पर आधारित है। इससे 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इससे करीब 1.10 करोड़ कर्मचारी और एक्स कर्मचारियों को फायदा होगा। दरअसल, सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 5 फीसदी दैनिक भत्ता (डीए) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। आपको बतादें कि पीएम मोदी की उपस्थिति में कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। दरअसल ये जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने दी है। अब आप सोच रहे होगें ये बढ़े हुआ दैनिक भत्ता मंजूरी मिलने के बाद कब लागू होगा। आपकों बतादें कि ये भत्ते की रकम जुलाई 2019 से ही दी जाएगी। इस भत्ते को 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलने की उम्‍मीद है।
वहीं इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। दरअसल ये बीते एक साल में दूसरी बार है जब महंगाई भत्ता में इजाफा हुआ है। आपकों याद होगा मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 12 फीसदी कर दिया था। उससे पहले महंगाई भत्ता 9 फीसदी मिलता था। कैबिनेट के इस फैसले से काफी लोगों को राहत मिली है तो वहीं किसानों को बड़ी राहत मिली है। बतादें कि किसान 30 नवंबर तक किसान सम्मान निधि के लिए आधार नंबर को दे सकते हैं। इस निधि के तहत सरकार सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक मदद छोटे किसानों को देती है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में कर्मचारियों का दैनिक भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad