फिर विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या, फैंस ने कहा- ‘इसे तो अहंकार….’ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

फिर विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या, फैंस ने कहा- ‘इसे तो अहंकार….’

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या क्रिकेट के मैदान में रहें या मैदान के बाहर रहें, सुर्खियों में जरूर रहते हैं। ये जितना नाम खेल से कमाते हैं उतनी ही आलोचना का शिकार हो जाते हैं। पंड्या अक्सर विवादों में घिर जाते हैं, अपने ट्वीट से कभी  कभी विवादों में घिर जाते हैं। हार्दिक पंड्या अक्सर ट्रोल का शिकार भी हो जाते हैं। इससे पहले वो करन जौहर के टॉक शो में जाकर विवादित बयान देकर विवादों में घिरे थे। अक्सर विवादों में  रहने वालों में से एक नाम हार्दिक पंड्या हैं।
इस बार जहीर खान के बर्थ डे पर ट्वीट करके हार्दिक विवादों  में घिर गए हैं। बात ये है कि उन्होंने जिस अंदाज से जहीर खान को बर्थडे विश किया है वह अंदाज जहीर के फैंस को पसंद नहीं आया है। जहीर खान 6 अक्टूबर को 41 साल के हो गए और इस मौके पर देश विदेश से उन्हें कई क्रिकेटरों ने बधाई दी। इनमें से एक क्रिकेटर हार्दिक पंड्या भी थे। पंड्या ने ट्वीट किया कि  जन्मदिन मुबारक हो जैक…मुझे उम्मीद है आप भी गेंद को मैदान से बाहर मारेंगे, जैसे मैंने यहाँ किया। हार्दिक ने इस मैसेज के साथ एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वे एक घरेलू मैच के दौरान जहीर खान की गेंद पर छक्का मार रहे हैं।
फैंस ने लगाई हार्दिक की क्लास

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad