
मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ में मची हड़कप को काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना शुरु कर दिया।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सभा में अचानक भगदड़ मच गई। आपकों बतादें कि बिहार के नेता तेजस्वी यादव सभा को संबोधित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अचानक भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों फेंकने लगे। जनसभा का आयोजन सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्थित उच्चल विद्यालय में किया गया। देखते ही देखते सभा में आए हुए लोंग कुर्सियां एक दूसरें पर मारने लगे जिससे सभा में हड़कप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ में मची हड़कप को काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना शुरु कर दिया।
लाठीचार्ज से कई लोगों को चोटे भी लग गई। तो वहीं मंच पर मौजूद नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील भी की पर लोगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। तोड़फोड़ करने वाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। दरअसल विधानसभा का 21 अक्टूलबर को वोटिंग के उपचुनाव होने वाले है। इस सीट पर महागठबंधन की ओर से राजद ने अपना उम्मी दवार खड़ा किया है।
हालांकि इसी सीट से महागठबंधन में शामिल वीआइपी पार्टी ने भी अपना उम्मीहदवार दे दिया है। इसलिए ही तेजस्वीग यादव की सभा का आयोजन किया गया था। इसी बीच, एक युवक मंच पर चढ़ गया और तेजस्वीव यादव को माला पहनाने लगा। जानकारी के अनुसार, माला पहनाने वाले युवक को पुलिस ने मंच पर से उतार दिया। बताया जाता है कि इसी के बाद उस युवक के समर्थक आक्रोशित हो गए और सभा में हंगामा कर दिया। हंगामा के समय मंच पर तेजस्वीु यादव उपस्थित थे। देखते ही देखते कुर्सियां चलने लगीं। read more
No comments:
Post a Comment