
शो से बाहर निकलते ही ना केवल दलजीत बल्कि उनके फैंस भी नाराज नज़र आ रहे हैं।
टेलीविजन दुनिया का सबसे र्चचित शो ‘बिग बॉस’ सीजन 13 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है। शो में दो हफ्ते रहकर दलजीत कौर घर से बेघर हो गई हैं। शो से बाहर निकलते ही ना केवल दलजीत बल्कि उनके फैंस भी नाराज नज़र आ रहे हैं। यहां तक कि वह ‘बिग बॉस’ पर गंदी राजनीति का आरोप भी लगा रहे हैं। ‘बिग बॉस’ से बाहर आते ही दलजीत ने कई कंटेस्टेंट्स के राज़ खोले है।
दलजीत ने एक-एक कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय दी। रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े को लेकर मीडिया से बात करते हुए दलजीत ने बताया कि उनके बीच सही में कुछ झगड़ा हुआ है। वहां पर बहुत कैमरे हैं इसलिए उसके बारे में मैंने उनसे कोई बात नहीं की। रश्मि को मैं बहुत अच्छे से नहीं जानती हूं तो ज्यादा नहीं पता। उन दोनों के बीच में प्रोफेशनली कुछ झगड़े हुए हैं जिसे लेकर अभी तक तनाव जारी है। उनका झगड़ा फेक नहीं है जो भी था बहुत रियल था।’ read more
No comments:
Post a Comment