‘मंदी’ वाला बयान पर रविशंकर प्रसाद ने अपने शब्द लिए वापस - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 13, 2019

‘मंदी’ वाला बयान पर रविशंकर प्रसाद ने अपने शब्द लिए वापस

 Ravi Shankar Prasad

तीन हिंदी फिल्में एक दिन में 120 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं,

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने बयान को लेकर फिर से चर्चा में आ गए है। आपकों बतादें कि रविशंकर प्रसाद ने हिंदी फिल्मों की कमाई को अर्थव्यवस्था का पैमाना बताया है। तो वहीं देश में चल रही मंदी की मार को साफ इंकार करते हुए फिल्मों को अर्थव्यवस्था का पैमाना बता दिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “दो अक्टूबर को तीन फिल्मों ने 120 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह ‘अर्थव्यवस्था’ में मजबूती का संकेत देती है। तो वहीं आगे कहा कि वो एक संवेदनशील इंसान है और इस नाते वो अपनी टिप्पणी को वापस लेते हैं। रविशंकर प्रसाद ने एक दिन पहले ही आर्थिक मंदी को फिल्मों की कमाई से जोड़ दिया था। बतादें कि रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तीन हिंदी फिल्में एक दिन में 120 करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं, तो फिर देश में मंदी कहां है? इस बयान को लेकर चारों ओर आलोचना झेलने के बाद रविशंकर प्रसाद ने एक बयान जारी कर अपने शब्द वापस ले लिए। उन्होंने कहा, “मेरा कल का बयान कि 3 फिल्मों की कमाई एक सप्ताह में 120 करोड़ रुपये हुई तथ्यात्मक रूप से सही है, मैंने ये बयान दिया था, क्योंकि मैं मुंबई में था, मुझे अपने फिल्म इंडस्ट्री पर गर्व है जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलता है और ये लोग टैक्स के रूप में देश के विकास में योगदान देते हैं.”। read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad