उद्धव ठाकरे ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा राम मंदिर तो…. - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 10, 2019

उद्धव ठाकरे ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा राम मंदिर तो….

उद्धव ठाकरे ने मुसलमानों को लेकर दिया बड़ा बयान

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए हमने हमेशा आवाज उठाई और उसके निर्णय तक निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जैसे ही करीब आ रहे है, वैसे ही राजनीति अपने चरम पर पहुंचने जा रही हैं। महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने के लिए हर पार्टी पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस, बीजेपी और शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी है। हाल ही में एक रैली के दौरान शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवाजी महाराज की सेना के मुसलमानों और सभी धर्मों के लोगों ने दिल्ली के शासकों का तख्ता हिला दिया था हमारी शिवसेना मुसलमानों का भी स्वागत करती हैं।
उसके बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में आगे कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए हमने हमेशा आवाज उठाई और उसके निर्णय तक निरंतर प्रयास करते रहेंगे। मोदी सरकार मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाएं। हम उस काम के लिए अपनी जान तक दे सकते हैं। लेकिन अपने वादे को व्यर्थ बिल्कुल नहीं जाने देंगे। उन्होंने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमने राम के नाम पर कभी भी राजनीति नहीं की है।
यह तो सभी जानते हैं कि जैसे ही किसी भी राज्य में चुनाव करीब आता है तो वहां पर दो तरह की राजनीति सबसे ज्यादा की जाती है। किसी भी चुनाव में मुसलमान और राम मंदिर नंबर 1 नंबर 2 के मुद्दे होते हैं। लेकिन चुनाव के बाद सबसे बड़ी दुर्दशा जिन मुद्दों की होती है वह यह दो ही मुद्दे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद ना तो कोई मुसलमानों को पूछता है और ना वहां पर राम मंदिर या बाबरी मस्जिद बनती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad