
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों मे से एक हैं रेखा, उनका आज जन्मदिन है। उनकी पहली तमिल फिल्म थी जिसका नाम ‘रंगुला रत्नम’ था।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों मे से एक हैं रेखा, उनका आज जन्मदिन है। रेखा का 10 अक्टूबर 1954 में हुआ था। उन्होंने सिनेमा की दुनिया मे एक बाल कलाकार के रुप में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म हिंदी नहीं बल्कि तमिल फिल्म थी जो वर्ष 1966 में रिलीज़ हुई थी जिसका नाम ‘रंगुला रत्नम’ था।
वर्ष 1970 में फिल्म ‘सावन भादों’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। वह साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर जेमिनी गणेशन और तेलुगु एक्ट्रेस पुष्पावली की बेटी हैं। हिंदी सिनेमा में रेखा ने बहुत बड़ा योगदान दिया है।
आइए जानें रेखा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ वे हमेशा से ही चर्चा का विषय बनी रहीं हैं। उनकी जिंदगी मे कुछ ऐसे राज़ हैं जिनसे अभी तक पर्दा नहीं हट पाया है। बताया जाता है की रेखा ने कई शादियां कि लेकिन सच क्या है ये तो सिर्फ रेखा ही बता सकती हैं। रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। Read More
No comments:
Post a Comment