भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (Ram Madhav) यहां जम्मू-कश्मीर में पार्टी की युवा शाखा के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (Ram Madhav) ने रविवार को कहा कि आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) शांति और विकास के रास्ते पर चल रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (Ram Madhav) यहां टैगोर हॉल में पार्टी की युवा शाखा के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य के विभाजन के बाद राम माधव का यह पहला कश्मीर दौरा था। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी राजनीति का चारा समझने की गलती न करें। अगर शांति और विकास में बाधा पैदा करने वाले 200-300 लोगों को जेलों के अंदर रखना पड़े तो हम इसके लिए भी तैयार हैं। read more
No comments:
Post a Comment