दिवाली के मौके पर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेदर्दी से हत्या कर दी गई।
बिहार के बेगूसराय से एक होश उड़ा देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। दिवाली के मौके पर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पति-पत्नी के साथ बेटी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब घर में खुशियों का माहौल था दिवाली के मौके पर पूरा परिवार एकसाथ मौजूद था। सुत्रों के मुताबिक जब परिवार के लोग दिवाली मना रहे थे इसी बीच मृतक का भाई अपने साथियों के साथ पहुंचा और भाई, भाभी और भतीजी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव की है। read more

No comments:
Post a Comment