जानिये, क्यों हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुंची नीता अंबानी, सामने आई बड़ी वजह… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 11, 2019

जानिये, क्यों हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुंची नीता अंबानी, सामने आई बड़ी वजह…

Image result for hardik pandya with nita ambani

इरफान पठान के बाद भारतीय टीम ने कई ऑलराउंडर्स को मौका दिया लेकिन कोई भी अपनी जगह पक्की नहीं कर सका

भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत पुराने समय से ऑलराउंडर की कमी रही है। जब से भारत ने क्रिकेट खेलना शुरू किया है तब से ही भारत में ऑलराउंडर बहुत कम रहे हैं। सन 2000 के बाद से देखा जाए तो भारत को इरफान पठान के रूप में शानदार ऑलराउंडर मिला था। लेकिन बल्लेबाजी को सुधारने के चक्कर में इरफान पठान की गेंदबाजी खराब हो गई। धीरे-धीरे उनकी गेंदबाजी में वह धार नहीं रही जिसकी वजह से उन्हें टीम में शामिल किया गया था।
इरफान पठान के बाद भारतीय टीम ने कई ऑलराउंडर्स को मौका दिया लेकिन कोई भी अपनी जगह पक्की नहीं कर सका। इरफान पठान के टीम से बाहर होने के कुछ सालों बाद ही भारतीय टीम को एक शानदार ऑलराउंडर मिला। यह ऑल राउंडर कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या था। वनडे और T20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल होते ही हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हर क्रिकेट सीरीज में अपना बेहतरीन खेल दिखाया।
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने लंदन में अपनी एक सर्जरी कराई है जिसके बाद वह वहीं पर आराम कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी 20 मैच खेलने के बाद हार्दिक के कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इंग्लैंड में रीढ की हड्डी विशेषज्ञ के पैनल से बात की तब उन्होंने सर्जरी करने की बात कही।
Image result for hardik pandya with nita ambani

जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई की तरफ से खेलते हैं जिसकी मालकिन नीता अंबानी है और इसी वजह से वह हार्दिक पांड्या से मिलने लंदन पहुंच गई हैं। नीता अंबानी के लंदन पहुंचने के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने अकाउंट पर एक पिक्चर उनके साथ शेयर करते हुए लिखा है कि लंदन में मुझसे मिलने आने के लिए थैंक यू भाभी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad