कश्मीरी पंडितों को लेकर महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 11, 2019

कश्मीरी पंडितों को लेकर महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान

कश्मीरी पंडितों को लेकर महबूबा मुफ्ती ने दिया बड़ा बयान

कश्मीरी पंडितों को लेकर कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके साथ जो किया गया वह बहुत ज्यादा खराब था

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक फैसले अब ठंडे होने लगे हैं लेकिन कश्मीर से हटाया गया अनुच्छेद 370 वाला मुद्दा अभी तक अपने चरम पर है। कश्मीर में बेशक सरकार शांति का दावा करती हो लेकिन वहां की तस्वीरों में कुछ और ही नज़र आता है। कई अलगाववादी नेताओं को अभी भी नजरबंद रखा हुआ है, फोन और इंटरनेट सुविधा अभी तक वहां पर खराब पड़ी है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता को बिना परमीशन के वहां अभी तक जाने नहीं दिया जाता है।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर इतिहास रच दिया। कुछ अलगाववादी नेता और कुछ विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर अपना विरोध दर्ज कराया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पाकिस्तान बुरी तरह परेशान दिखा और उसने इसका जमकर विरोध किया। कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान कई बड़े देशों के पास गया है लेकिन उसे कहीं से राहत नहीं मिली। अब कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान सामने आया है।
कश्मीरी पंडितों को लेकर कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनके साथ जो किया गया वह बहुत ज्यादा खराब था, लेकिन आज कश्मीरी मुसलमानों के साथ जो चल रहा है क्या वह सही है? देखा जाए तो वर्तमान युवा कश्मीरियों का उस समय तक जन्म भी नहीं हुआ था। महबूबा मुफ्ती के इस तरह के बयान पर राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है और चारों तरफ इस बयान की चर्चा हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad