
वर्तमान समय में विराट कोहली भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ भारतीय टीम के कप्तान भी हैं।
क्रिकेट जगत में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो विराट कोहली के नाम से परिचित ना हो। वर्तमान समय में विराट कोहली भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन से विराट कोहली ने क्रिकेट जगत को अचंभे में डाला हुआ है। उनके बारे में कहा जाता है कि सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अगर कोई इंसान तोड़ सकता है तो वो विराट कोहली ही है और यह बात उनके रिकॉर्ड को देखते हुए सच साबित भी होती है क्योंकि वह सचिन के हर रिकॉर्ड के बहुत करीब हैं।
आईपीएल 2019 में उनकी टीम बंगलुरु ज्यादा कुछ नहीं कर सकी। जिसकी वजह से उनकी कप्तानी पर उंगलियां उठनी शुरू हो गई थी। बहुत सारे क्रिकेट एक्सपर्ट्स और लोगों ने मांग की थी कि विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए। क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार मुंबई इंडियंस बेहतर प्रदर्शन करके ट्रॉफी अपने नाम कर रही है। लेकिन बीसीसीआई अपने फैसले पर कायम रही और विराट कोहली को ही भारतीय टीम का कप्तान बनाए रखा।

अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाने के बाद वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक कुल 600 रन बना लिए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने इस टीम के खिलाफ कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 553 रन बनाए थे। वहीं इस मामले में धौनी तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 461 रन बनाए थे।
No comments:
Post a Comment