पीएम मोदी आज शी जिनपिंग की कराएंगे महाबलीपुरम के पुराने इतिहास से मुलाकात - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 11, 2019

पीएम मोदी आज शी जिनपिंग की कराएंगे महाबलीपुरम के पुराने इतिहास से मुलाकात

पीएम मोदी आज शी जिनपिंग की कराएंगे महाबलीपुरम के पुराने इतिहास से मुलाकात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज आ रहे भारत, करीब 1.30 बजे पहुंचेंगे चेन्नई एयरपोर्ट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज भारत आ रहे हैं। नरेन्द्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच होने वाली ये अनौपचारिक बैठक तमिलनाडु के महाबलीपुरम में होने वाली है। अपने भव्य मंदिरों, स्थापत्य और सागर-तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध इस शहर में काफी प्राचीन मंदिर हैं, इन मंदिरों का चीन से भी पुराना रिश्ता रहा है। यही वजह है कि महाबलीपुरम को इस खास बैठक के लिए चुना गया है। बता दें कि कभी महाबलीपुरम के शासकों ने चीन के साथ तिब्बत की सीमा की सुरक्षा के लिए समझौता किया था, और आज पीएम मोदी उसी इतिहास को बया करेंगे। इस दौरान नरेंद्र मोदी उन्हें लेकर अर्जुन की तपस्या स्थली, गणेश रथ, कृष्णा बटर बॉल, पंच रथ लेकर जाएंगे और इनके महत्व को स्वयं समझाएंगे।
सूत्रो के मुताबिक दिन मे 12.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। जिसके बाद उनका महाबलीपुरम एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर द्वारा आगमन किया जायेगा। वही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग करीब 1.30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। और उनके स्वागत के दौरान चेन्नई एयरपोर्ट पर कोई भी अन्य फ्लाइट के उड़ने पर प्रतिबंध है।
शी जिनपिंग एयरपोर्ट से होटल ITC ग्रैंड के लिए रवाना होंगे, और कुछ देर आराम के बाद वे महाबलीपुरम के लिए रवाना हों जाएगें। शाम 6.00 बजे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी इंतजामात किया गया है। बता दे कल पीएम मोदी दिल्ली के लिए निकलेंगे साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वापस चीन के लिए रवाना होंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad