शेख रशिद ने एक बार फिर से भारत को परमाणु युद्ध के लिए ललकारा है।

भारत द्वारा आतंकी कैंपो पर हमले किए जाने के बाद पाक अपना आपा खो चुका है। अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले पाक के रेल मंत्री शेख रशिद ने एक बार फिर से भारत को परमाणु युद्ध के लिए ललकारा है। उन्होंने कहा है कि अब दोनों देशों के बीच तोप टैंक नहीं चलेंगे बल्कि सीधा परमाणु युद्ध होगा।
दरअसल शेख रशिद ने एक प्रेस कॉन्फेंस में भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालातों पर बयान देते हुए कहा, ‘ये इस मुल्क को सीरियस थ्रेट है, ये कन्वेंशनल वॉर नहीं होगी। जो अक्ल के अंधे ये समझ रहे हैं कि 4-6 दिन तक टैंक-तोपों चलेंगे या हवाई जहाज या एयर अटैक होंगे और नेवी के गोले चलेंगे। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा बल्कि सीधे-सीधे परमाणु युद्ध होगा। जैसा हमला होगा हम उस किस्म का हथियार का इस्तेमाल करेंगे।’
जब शेख रशिद ने कहा पाकिस्तान के पास 125-250 ग्राम के परमाणु बम हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब शेख रशिद ने भारत के लिए ऐसा कोई बयान दिया हो। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर वे बयानबाजी कर चुके हैं। read more
No comments:
Post a Comment