
पुलवामा में जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 45 CRPF जवानों पर हमला किया, इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक कर दी।
वायुसेनाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट पर हुए एयर स्ट्राइक का पहला प्रोमोशनल वीडियो जारी किया है। बतादें कि ये वीडियों 26 फरवरी को बालाकोट में किया गया एयरस्ट्राइक का वीडियों है। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा, भारतीय वायुसेना ने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। दरअसल इस वीडियों पर वही वायुसेनाध्यक्ष राकेश का कहना है कि ये वीडियों 26 फरवरी को बालाकोट में किया गया एयरस्ट्राइक का है।
पाकिस्तान के प्रतिरोध में हमारा एक मिग 21 खो गया, जबकि पाकिस्तान को एफ-16 खोना पड़ा। आगे कहा कि राफेल और एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम से भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। साथ ही एमआई 17 हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बारे में वायुसेनाध्यक्ष बोले कि इस मामले में कोर्ट ऑफ इनक्वायरी पूरी हो गई है। यह हमारी गलती है कि अपनी ही मिसाइल ने हमारे चॉपर को निशाना बनाया था।
#WATCH Indian Air Force showcases the story of the Balakot aerial strikes in a promotional video at the annual Air Force Day press conference by Air Force Chief Air Chief Marshal Rakesh Kumar Singh Bhadauria.
1,513 people are talking about this
हम वायुसेना के दो अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। हम मानते हैं कि यह हमारी सबसे बड़ी गलती थी और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आगे इस तरह की कोई गलती न हो। पुलवामा में 14 फरवरी को जब जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 45 सीआरपीएफ के जवानों पर हमला किया तो इसके जवाबी कार्यवाही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्राइक कर दी। इस एयरस्ट्राइक में वायुसेना ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी अड्डों पर ताबड़तोड़ गोलियां बम बरसाए थे। इस बम गोले बरसाने का वीडियों वायुसेना की तरफ जारी किया गया है।

No comments:
Post a Comment