सरकार ने स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की, जानिए कौन सा राज्य रहा सबसे आगे - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 4, 2019

सरकार ने स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट जारी की, जानिए कौन सा राज्य रहा सबसे आगे



आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं, और इनका भविष्य तभी बेहतर होगा जब इन्हें बचपन से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

एक स्वस्थ समाज की कल्पना करते ही हमारे ज़हन में सबसे पहले शिक्षा का ख्याल आता है। क्योंकि शिक्षा के बिना इंसान पशु के बराबर है। दरअसल शिक्षा ही वो कुंजी है जो किसी भी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाने और सफलता प्राप्त करने का रास्ता प्रदान करती है। व्यक्तित्व निर्माण के साथ ही देश के निर्माण और विकास में भी शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है।
आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं, और इनका भविष्य तभी बेहतर होगा जब इन्हें बचपन से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यही वजह है कि सरकार पिछले कुछ सालों से शिक्षा को लेकर काफी सजग औऱ जागरूक है। पिछले कुछ सालों में सरकार के अथक प्रयासों के बूते देश में स्कूली शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है। देश भर के स्कूलों में शिक्षा का स्तर और बेहतर करने के साथ ही विसंगतियों को दूर करने और बच्चों को दी जा रही शिक्षा का सही मूल्यांकन करने के लिए सरकार ने विशेषज्ञों की मदद से एक रिपोर्ट तैयार की है।
दरअसल नीति आयोग ने ‘स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स’ जारी की है, जिसके अनुसार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में उत्तर प्रदेश का नाम सबसे नीचे है। कहने के लिए उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है पर उसका शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा प्रदर्शन अप्रत्याशित है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad