आखिर रणवीर सिंह के सवाल पर क्यों भड़की अनुष्का शर्मा ? - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, October 8, 2019

आखिर रणवीर सिंह के सवाल पर क्यों भड़की अनुष्का शर्मा ?

Image result for anushka sharma or ranveer singh elle awards pics

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को सबके सामने फटकार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हमेशा ही कभी फिल्मों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया में अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं । एक बार फिर अनुष्का शर्मा एक वीडियो के जरिये सुर्खियों मे आ गयी है । आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को सबके सामने फटकार लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो मे अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से कहती हैं कि वह होस्ट नहीं हैं। उनकी इस बात पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) उन्हें सॉरी भी कहते है।

रणवीर सिंह कर रहे थे सफलता पर बात

Image result for ranveer singh talking about success in elee award show
दरअसल यह वीडियो एले ब्यूटी अवॉर्ड्स (Elle Beauty Awards) का है। इस अवॉर्ड शो के दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) सफलता पर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सफलता का मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। तभी वे सफलता का मतलब पूछने के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पास गए और उन्होंने पूछा कि अनुष्का आपके लिए सफलता का क्या मतलब है ? जिसके जवाब मे अनुष्का शर्मा ने कहा, “रणवीर आप होस्ट नहीं हैं”। इसके बाद रणवीर सिंह सॉरी कहते हुए वहां से पीछे हट गए। हालांकि, अनुष्का शर्मा ने यह बात उनसे महज एक मजाक में कही थी । अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह ने साथ मे बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसी फिल्में की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad