
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
यूपी के पीलीभीत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर मृतिका के परिजन मौके पर पहुंचे। और सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विवाहिता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे, और उसके साथ मारपीट भी करते थे। जिसके चलते उन्होंने विवाहिता की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया और इस मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मृतिका के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की जांच में जुट गई।
No comments:
Post a Comment