डायलॉग बोलने के अंदाज से पहचाने जाने वाले राजकुमार का आज है जन्मदिन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 9, 2019

डायलॉग बोलने के अंदाज से पहचाने जाने वाले राजकुमार का आज है जन्मदिन

डायलॉग बोलने के अंदाज से पहचाने जाने वाले राजकुमार का आज है जन्मदिन

राज कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से ही नाम कमाया साथ ही अपनी स्टाइल और अंदाज से भी ढेरों प्रशंसक बनाए।

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता राजकुमार का आज जन्मदिन है। बतादें कि राजकुमार सब इंस्पेक्टर की नौकरी के पद पर थे फिल्मों में काम करने की रुचि में उन्होने नौकरी छोड़कर फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया। आपको बता दें कि राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान में हुआ। राजकुमार ने 26 साल की उम्र में पहली फिल्म ‘रंगीली’ रिलीज हुई और उसके बाद ‘मदर इंडिया’, ‘हमराज’ और ‘हीर रांझा’ जैसी करीब 70 फिल्मों में अभिनय किया।
आखिर क्यों रणवीर सिंह के सवाल पर भड़की अनुष्का शर्मा?
राज कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से ही नाम कमाया साथ ही अपनी स्टाइल और अंदाज से भी ढेरों प्रशंसक बनाए। राजकुमार अपनी बेबाकी, जानदार डायलॉग और रोबीले व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर है। सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म ‘मदर इंडिया’ से ही राजकुमार को पहचान मिली। कई फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने के बाद साल 1957 में रिलीज हुई फिल्म मदर इंडिया ने राजकुमार को खास मुकाम दिलाया। इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया।
अब बात करते है पर्सनल लाइफ की राजकुमार ने जेनिफर से विवाह किया बतादें कि जेनिफर एयरहोस्टेस थीं और राजकुमार की इनसें एक फ्लाइट में मुलाकात हुई। आज उस शख्स का जन्मदिन है, जिनके डायलॉग बोलने के स्टाइल के आज भी दीवाने हैं। राजकुमार का परिवार भी देश के बंटवारे से पहले पाकिस्तान वाले हिस्से में रहता था और वो विभाजन के बाद भारत में आकर बस गए। राजकुमार की पहली फिल्म शाही बाजार बनाने में काफी वक्त लगा और वो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके बाद से राजकुमार को काफी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उन्हें फिल्मों के लायक नहीं बताया गया। साल 1957 में मदर इंडिया फिल्म से वो पसंद किए जाने लगे। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad