लोकसभा के चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी ने विधानसभाओं के चुनाव के लिए कमर कस ली थी।
यह तो सभी जानते हैं कि वर्तमान समय में भारत में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर सामने आई है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी इतनी बड़ी पार्टी कभी नहीं हुआ करती थी। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। उसके बाद दोबारा लगातार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से लोकसभा 2019 में भी कांग्रेस सरकार को बुरी तरह हरा दिया।
महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में कांग्रेस का पूरी तरह दबदबा हुआ करता था।
लोकसभा के चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी ने विधानसभाओं के चुनाव के लिए कमर कस ली थी लेकिन कांग्रेस पार्टी यहां भी फेल होती दिखाई दे रही है क्योंकि अभी हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव संपन्न हुए हैं और 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने बाकी हैं। एग्जिट पोल से यह साफ जाहिर हो रहा है कि महाराष्ट्र में तो बीजेपी की सरकार पूरी तरह बनती दिखाई दे रही हैं। और हरियाणा में भी सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बेहतर बता रहे हैं। read more

No comments:
Post a Comment