कमलेश तिवारी हत्याकांड में एक नया पहलू निकल कर सामने आया है। लखनऊ के खालसा होटल में से संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। होटल के कमरे में से गेरुआ कपड़े मिले है। बरामद कपड़ों पर खून के धब्बे भी हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच संदिग्ध सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, शनिवार रात पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लखनऊ के पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत होटल खालसा के एक कमरे में कुछ गेरुआ कपड़े और बैग पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस मौके पर पहुंची और वहीं फील्ड यूनिट को बुलाकर विभिन्न सबूत जमा किए गए। उच्च अधिकारियों द्वारा भी मौके का मुआयना किया गया है। read more
No comments:
Post a Comment