लद्दाख चंडीगढ़ के और जम्मू-कश्मीर पुड्डुचेरी के मॉडल के मुताबिक काम करेगा।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन हैं दरअसल 31 अक्टूबर यानी आज से दोनों दो नए केंद्र शासित प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आ जाएंगे। बता दे कि एस एस खंदारे को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पुलिस प्रमुख के रुप में नियुक्त किया गया है। वहीं आईएएस अधिकारी उमंग नरुला को लद्दाख के उपराज्यपाल का सलाहकार बनाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल द्वारा राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में सुबह शपथ दिलाई गई हैं। इसके बाद वह गिरीश चंद्र मुर्मू को शपथ दिलाने के लिए दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर जायेंगी जो जम्मू और कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर बनेंगे। for read more click here

No comments:
Post a Comment