NRC को लेकर बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना का बड़ा बयान, आज होगी पीएम मोदी से मुलाकात.. - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 5, 2019

NRC को लेकर बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना का बड़ा बयान, आज होगी पीएम मोदी से मुलाकात..




बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के 4 दिन के दौरे पर हैं उन्होंने कहा कि एनआरसी से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है

जब से नरेंद्र मोदी सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है तब से ही वह ऐतिहासिक फैसले लेने में लगी हुई है। इन ऐतिहासिक फैसलों का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं तो बहुत सारे लोग इसके समर्थन में भी हैं। दूसरी बार सत्ता में आते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने सबसे पहले तीन तलाक बिल पास कराया और उसके बाद कश्मीर से अचानक ही अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। उसके बाद असम में आखरी एनआरसी लिस्ट जारी करके ऐसा कारनामा कर दिया जो कोई भी सरकार आज तक नहीं कर पाई।
सरकार के इन सभी फैसलों का कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने विरोध किया। क्योंकि असम में जो आखरी एनआरसी लिस्ट जारी हुई है उसमें कई भारतीयों के नाम मौजूद ही नहीं है। जिसकी वजह से राजनीति चरम पर पहुंच गई थी। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार अपने हर फैसले पर अडिग खड़ी रही। जानकारी के लिए बता दें कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के 4 दिन के दौरे पर हैं। अपने एक बयान में बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने कहा कि असम एनआरसी से किसी तरह की कोई समस्या नहीं है और इस मामले पर उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले ही मुलाकात हो चुकी हैं।
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस तरह के बयान से भारतीय जनता पार्टी को काफी बल मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें की बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के भारत आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत में मौजूद है। और इसी दौरान वे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज मुलाकात करेंगी। एनआरसी पर संवाददाताओं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि इसमें कई समस्या है मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बात हो चुकी है और सब कुछ ठीक है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad