
भारतीय स्टेट बैंक जयपुर SBI मण्डल द्वारा आयोजित लोन मेले में दो दिन में 250 करोड़ रुपये के रिण आवेदन प्राप्त हुए हैं।
भारतीय स्टेट बैंक जयपुर SBI मण्डल द्वारा आयोजित लोन मेले में दो दिन में 250 करोड़ रुपये के रिण आवेदन प्राप्त हुए हैं। बतादें कि इस मेंले में ग्राहक को एक ही जगह होम लाने, कार लोन, एमएसई, मुद्रा आदि की सुविधाएं प्राप्त हो रहीं हैं। साथ ही बैंक और वित्तीय संस्थानों का विकल्प ग्राहक के पास उपलब्ध है। बतादें कि सभी ऋणों की स्वीकृति ऑनलाइन वैरिफिकेशन के द्वारा ग्राहक को मोबाइल पर भेजी जा रही है।
ये जानकारी बैंक के मुख्य महाप्रबंधक रविन्द्र पाण्डेय ने दी है। उन्होनें कहा है कि बैंक की ओर से ऑनलाइन लोन आवेदन की व्यवस्था की है, इसके तहत लोन लेने के इच्छुकों को किसी तरह के दस्तावेज पेश करने की जरूरत नहीं है। उनका समस्त विवरण भी उनके बैंक खाते में दर्शाये विवरण से हासिल कर लिया जाएगा। कुछ दिनों पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा ने हर महीने चार ट्रांजेक्शन करने की सुविधा दी है, तो वहीं एसबीआई केवल एक ट्रांजेक्शन करने की अनुमति दी है।
हालांकि जो SBI ग्राहक सरकार की डीबीटी स्कीम के तहत नहीं आते हैं, वो हर माह पांच ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। बतादें कि आधार से लिंक बैंक खाते में खाताधारक एक हैंड हेल्ड डिवाइस पर अपनी अंगुली के निशान देता है, जिसके बाद खाताधारक को पैसा मिल जाता है। यह पैसा वहां मौजूद रिटेल बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट एजेंट के जरिए मिलता है। इसका प्रयोग दूर दराज के इलाकों और गांवों में रहने वाले लोग ज्यादा करते हैं।
No comments:
Post a Comment