वायरल वीडियो में एक महिला एक छोटी सी बच्ची को बहुत बेरहमी से पिटती हुई नजर आ रही है। आप जान कर हैरान होंगे कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद ही मां है।
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देख आपकी रूह कांप जाएंगी। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि जिस मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उसी मां का ऐसा रूप सामने आया है जिसको देख हर मां का कलेजा कांप उठेगा। एक कहावत है कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें माता कुमाता नजर आ रही है।
दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला एक छोटी सी बच्ची को बहुत बेरहमी से पिटती हुई नजर आ रही है। आप जान कर हैरान होंगे कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद ही मां है। यही नहीं, ये वीडियो बनाने वाला और कोई नहीं बल्कि उस छोटी सी बच्ची का पिता है। वीडियो में बच्ची की बेरहम मां उसे जोर-जोर से घसीटकर पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में मां पीट रही है और बच्ची मदद की गुहार लगा रही है। read more
No comments:
Post a Comment