‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की ऑफिशियल रीमेक है। 
बॉलीवुड जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जब भी किसी फिल्म के साथ जुड़ते हैं तो उस फिल्म में अपनी पूरी जान लगा देते हैं, और हर बार स्क्रीन पर कुछ नए लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ उनकी अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाला हैं। बता दे कि आमिर खान की अगली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग शुरू हो चकी है। हाल ही में, आमिर ने अपनी बहुचर्चित फिल्म का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। ‘लाल सिंह चड्ढा के इस मोशन पोस्ट में एक कविता बज रही है। मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने इस पोस्टर को फैंस के साथ शेयर करते हुए ट्विट किया है कि , ‘क्या पता हम में कहानी या कहानी में हम…’
No comments:
Post a Comment