कल बीजेपी के लिए बड़ा चुनौतीपूर्ण दिन है क्योंकि बहुमत परीक्षण का समय बहुत करीब है और अब सवाल साख और प्रतिष्ठा का है।
महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है और 27 नवंबर को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर चुना जाएगा और शाम 5 बजे तक सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाए और फिर फ्लोर टेस्ट हो। इसके साथ ही आपको बता दें कि फ्लोर टेस्ट के लाइव प्रसारण का भी आदेश दिया है जिससे बहुमत परीक्षण में पारदर्शिता बनी रहे और एक बार फिर संशय या विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो। गुप्त मतदान नहीं होगा और प्रोटेम स्पीकर फ्लोर टेस्ट कराएंगे। read more

No comments:
Post a Comment