नए जियो ग्राहकों के पास अब प्रीव्यू ऑफर पाने का कोई तरीका नहीं है।
सितंबर में रिलायंस Jio ने एक नई घोषणा की थी। Jio Fiber प्रीव्यू ऑफर के तहत मौजूदा सब्सक्राइबर्स को पेड प्लान्स में माइग्रेट किया जाएगा। दरअसल, कंपनी द्वारा इनमें से कई सब्सक्राइबर्स को माइग्रेट किया जाना अभी बाकी है। यह ऑफर नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है। जिसके तहत नए ग्राहक इस Jio Fiber प्रीव्यू ऑफर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। लेकिन Jio यूजर्स Jio Fiber का लाभ उठा मात्र 699 रुपये में उठा सकते है। ये Jio के फ्री प्रीव्यू ऑफर की तरह नहीं है। प्रीव्यू ऑफर में लोगों को 2,500 रुपये के वन-टाइम सिक्योरिटी डिपॉजिट में ही इंटरनेट दिया जा रहा था। जिसे साल 2017 में जुलाई में सबसे पहले स्पॉट किया था।
नए जियो ग्राहकों के पास अब प्रीव्यू ऑफर पाने का कोई तरीका नहीं है। इसमें कोई हैरान होने की बात नहीं हैं, क्योंकि कंपनी ने पहले ही इसका ऐलान कर दिया था कि, भारत में Jio Fiber की कमर्शियल लॉन्चिंग के बाद प्रीव्यू ऑफर को बंद करना शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन, अब तक नए और मौजूदा दोनों ही ग्राहकों को ऑपरेटर द्वारा प्रीव्यू ऑफर पेश किया जा रहा था। read more

No comments:
Post a Comment