चिदंबरम के मुताबिक ‘अर्थव्यवस्था पर सरकार दिशाहीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार पर एक के बाद एक सिलसिलेवार तरीके से कई हमले किए। चिदंबरम के मुताबिक ‘अर्थव्यवस्था पर सरकार दिशाहीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। अगर साल के अंत तक विकास दर 5 फीसदी तक पहुंचती है तो हम भाग्यशाली होंगे। चिदंबरम ने कहा कि सरकार पूरी तरह से गलत है, क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं है। सरकार लगातार गलती पर गलती कर रही है, जिन्हें छुपाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। आज अर्थव्यवस्था पर सरकार पूरी तरह से दिशाहीन है।
उन्होंने कहा कि 106 दिन के बाद आपसे बात करने में खुशी हो रही है, मुझे जब घर से गिरफ्तार किया गया तो सबसे पहले जम्मू-कश्मीर के लोगों की याद आई जिन्हें इस तरह रखा गया है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि आज बिना किसी आरोप के लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। read more
No comments:
Post a Comment