प.बंगाल के मालदा में एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद युवती को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है।
हैदराबाद गैंगरेप मामला, उन्नाव रेप पीड़िता को जिंदा जलाने का मामला और अब प. बंगाल के मालदा में एक युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद युवती को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद इस बात की पुष्टि हो जाएगी लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशान बहुत कुछ बयां कर रहे हैं।

देश में एक के बाद एक रेप की बढ़ती वारदातें हमारे देश की कानून व्यवस्था पर तमाम सवालिया निशान खड़े करती हैं। हैदराबाद में गैंगरेप के बाद डॉक्टर की जिंदा जलाकर हत्या करने के बाद से लगातार इस तरह की घटना सामने आ रही है। जहां उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया तो वहीं दूसरी तरफ मालदा में युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ है जिसमें युवती के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ बलात्कार हुआ और उसके बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए युवती को जिंदा जला डाला। read more
No comments:
Post a Comment