आज का राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 6, 2019

आज का राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगा कोई शुभ समाचार

मेष  (Aries)
Aries- AB star news
आज आपका दिन अनुकूल है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर सकते हैं। परिणामस्वरूप आप में उत्सुकता एवं साहस दिखाई देगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद से समय व्यतीत करेंगे।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने की कोशिश करें। आपका मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँखों में पीड़ा होने की सम्भावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल सकतें हैं, ऐसा योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनन्द दायक होगी और उनसे लाभ भी होने की संभावना है।
कर्क (Cancer)
आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार- विमर्श होगा।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे।
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें। सेहत पर ध्यान दें। खासकर बाहर के खाने-पीने से बच के रहिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को अशांत न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्र वगैरह की खरीदारी होगी। वस्त्र आभूषण के प्रसंग भी आएंगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
आप के गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
आज आपको यात्रा न करने की जरूरत है, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा हो सकती हैं। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं है। परिवार में झगड़े के वातावरण से मन परेशान रहेगा। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है। छाती में दर्द या कोइ विकार होगा।
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाई हुई चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें। उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
आज आप खर्च पर नियंत्रण रखें। आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव हो सकता है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad