तेलंगाना पुलिस की जय-जयकार, दरिंदों में मचा हाहाकार - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 6, 2019

तेलंगाना पुलिस की जय-जयकार, दरिंदों में मचा हाहाकार

Image result for telangana rape case

तेलंगाना के एनएच-44 पर पुलिस द्वारा जब गैंगरेप के चारों दरिंदों को सीन रिक्रिएट करने के लिए लाया गया

‘तेलंगाना पुलिस की जय’ इन्ही जयकारों से आज दिन की शुरूआत हुई और हैदराबाद गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों के एनकाउंटर की खबर से पूरे देश को पुलिस पर गर्व महसूस हो रहा है। क्योंकि हमारे देश की कानून प्रक्रिया में सजा दिलाना सदियों गुजारने के समान है। ऐसे में गैंगरेप के आरोपियों की एनकाउंटर में मौत से पूरे देश में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास दृढ़ हुआ है।
नियति से बढ़कर कुछ नहीं होता शायद इसीलिए तेलंगाना के एनएच-44 पर पुलिस द्वारा जब गैंगरेप के चारों दरिंदों को सीन रिक्रिएट करने के लिए लाया गया तो चारों दरिंदों ने खुद अपनी मौत की हेडलाइन बना डाली और मौका-ए-वारदात से भागने का प्रयास किया। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और जिस दरिंदगी से रेप के बाद पीड़िता को जिंदा जलाया गया, ठीक उसी जगह इन दरिंदों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।
गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों के एनकाउंटर की खबर आग की तरह पूरे देश में फैल गई और अब तक जितना पुलिस और पुलिस की कार्यशैली पर लोग तमाम सवाल खड़े कर रहे थे। वहीं लोग अब पुलिस की इस न्याय प्रणाली से गौरवान्वित होकर फूलों की बारिश कर रहे थे और ऐसा हो भी क्यूं न क्योंकि पुलिस ने न्याय की नई इबारत जो लिख डाली। उमा भारती से लेकर मायावती तमाम नेताओं समेत कई बड़ी हस्तियों ने तेलंगाना पुलिस को बधाई दी और सभी राज्यों की पुलिस को सीख लेने की राय दी। पूरे देश को तेलंगाना पुलिस पर गर्व है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad