एक इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली ने अपने सबसे पसंदीदा विकेटकीपर के बारे में बात की।
क्रिकेट जगत में सौरव गांगुली दादा के नाम से मशहूर है उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मैचों में बेहतरीन पारियां खेली हैं। वह भारतीय टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ बेहतरीन कप्तान भी थे। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में की जाती हैं। टीम इंडिया को आगे तक ले जाने का श्रेय कहीं ना कहीं सौरव गांगुली को भी दिया जाता है। 1983 के बाद भारतीय टीम पहली बार एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में 2003 में पहुंची थी। उस समय भारतीय टीम के कप्तान सौरव गांगुली ही थे। हालांकि टीम इंडिया ने 2011 में एकदिवसीय विश्व कप अपने नाम किया था लेकिन उस वक्त कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

सौरव गांगुली अपने समय में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते थे। कई बार तो उन्होंने इतनी तेज छक्के लगाए हैं कि गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी है। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान समय में सौरव गांगुली को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया है और अब वह टीम इंडिया के लिए अहम फैसले लेने में लगे हुए हैं। अब देखना यह होगा कि उनके यह अहम फैसले टीम इंडिया को कितना फायदा पहुंचा पाते हैं। क्योंकि अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप भी आने वाला है।

हाल ही में सौरव गांगुली ने अपने सबसे पसंदीदा विकेटकीपर के बारे में बात की। एक इंटरव्यू के दौरान सौरव गांगुली ने कहा कि रिद्धिमान साहा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। सौरव गांगुली ने अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब यह फैसला विराट कोहली को लेना होगा कि उन्हें शाह के साथ खेलना है या संघर्षशील ऋषभ पंत को खिलाना है।
No comments:
Post a Comment