13 दिन से अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल का टूटा अनशन - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 15, 2019

13 दिन से अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल का टूटा अनशन

अनशन के कारण स्वाति मालीवाल का वजन भी कम हुआ है। दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि स्वाति मालीवाल की हालत इतनी खराब है कि वे बात तक करने में असमर्थ हैं।

महिलाओं और बच्चियों के साथ निरंतर बढ़ते अपराधों के कारण अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। जिसके कारण उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनको ग्लूकोज चढ़ाया है जिसके चलते उनका अनशन टुट गया है। दरअसल वे निर्भया केस के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर पिछले 13 दिन से अनशन पर बैठी थी। अनशन के कारण स्वाति मालीवाल का वजन भी कम हुआ है। दिल्ली महिला आयोग ने बताया कि स्वाति मालीवाल की हालत इतनी खराब है कि वे बात तक करने में असमर्थ हैं।
13 दिन से अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल का टूटा अनशन
सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर ने बताया शनिवार देर रात स्वाति मालीवाल का चेकअप किया गया था। उनके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ था और वाइटल पैरामीटर भी बढ़-घट रहा था। जिस कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने को कहा था। लेकिन वह मानीं नहीं और आज यानी रविवार सुबह बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad