पहले चरण में 15 से 29 दिसंबर तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन व बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल होंगे।
UP Board Exams 2020 : बोर्ड परीक्षा बच्चों के सिर पर है, वहीं यूपी बोर्ड की एक सबसे बड़ी गलती सामने आई है। बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड द्वारा जारी की गई बच्चों के नामों की लिस्ट में गलतियां आई है। मगर स्कूलों का कहना है कि सभी बच्चों की सारी डीटेल्स सभी बच्चों द्वारा सुनिश्चित करने की बाद ही ऑनलाइन पर अपलोड की गई थी। मगर यूपी बोर्ड से 10वीं-12वीं से जो नामों की लिस्ट आई है, उसमें कई गलतियां हैं। बताया गया है कि अगर लिस्ट में माँ/बाप का नाम अंग्रेजी में ठीक है तो हिंदी में गलत है और हिंदी में सही है तो, अंग्रेजी में गलत है। ऐसा सिर्फ एक बच्चे के साथ नहीं बल्कि, यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले ज़्यादातर बच्चों के साथ हुआ है।

लेकिन यूपी बोर्ड ने अपनी इस गलती को ठीक करने की ज़िम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों पर डाल दी है। जिसमें उन्हें बच्चों या उनके माता-पिता द्वारा हस्ताक्षर लेने के बाद उन्हें अपडेट करने को कहा गया है। साथ ही जो नाम वाली लिस्ट भेजी गई है, उसकी जांच करने की बात कही है। उत्तर प्रदेश के सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री नन्द लाल त्रिपाठी का कहना है कि स्कूलों द्वारा सही सूचना भरी गयी थी। लेकिन बोर्ड से मिली नामों की लिस्ट में गलती है। read more
No comments:
Post a Comment