मेष (Aries)

प्रेम संबंधों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आमदनी बढ़ने से खुशी होगी। संतान से सुख मिलेगा और किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।
वृषभ (Taurus)

परिवार में सुख संसाधनों की वृद्धि होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र और घर में फोकस रख कर दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
मिथुन (Gemini)

साहस व पराक्रम की बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपने प्रयासों द्वारा अपनी आमदनी को सुदृढ़ बनाएंगे। भाई बहनों के प्रति स्नेह में वृद्धि होगी। छोटी और अच्छी यात्राएं होंगी, जो सुख देंगी। संतान थोड़ी सी गर्म मिजाज हो सकती है। शिक्षा के मामले में सफलता मिलेगी।
कर्क (Cancer)

आज अच्छे भोजन का आनंद उठाएंगे। परिवार में प्रेम की और एकरूपता की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में खुशी भरा दिन रहेगा और जीवन साथी से प्रेम की वृद्धि होगी। परिवार में थोड़ा सा तनाव रह सकता है, जिससे मन थोड़ा दुखी होगा।
सिंह (Leo)

आज आप अपने पूरे अंदाज में दिखेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे, जिससे आपकी इच्छा भी मजबूत होगी। आप के प्रति लोगों के मन में आकर्षण जागेगा और वे आपकी बातें सुनेंगे और समझेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर दिखता है। जहां एक ओर आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी देखने को मिलेगी और आप सर्दी खांसी से पीड़ित हो सकते हैं, वहीं आमदनी और खर्चों को संभालने से दिन आर्थिक तौर पर कमजोर रहेगा।
तुला (Libra)

आज के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। आपका प्रियतम आपके साथ वक्त बिताएगा, जो आपको बहुत रास आएगा। आपके स्वभाव में उग्रता देखने को मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)

आज काम के क्षेत्र में बेहतर नतीजे प्राप्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको कोई नई पदवी अथवा इंक्रीमेंट मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बड़ी चुनौती होगा, क्योंकि इस दौरान वे सिर उठाए खड़े होंगे।
धनु (Sagittarius)

किसी लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। हालांकि भाग्य में थोड़ी कमजोरी रहेगी, फिर भी अचानक से कोई लाभ आपको मिल सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत असर आने से उनका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।
मकर (Capricorn)

आज आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी बिना बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। जीवन साथी अपने घर वालों के साथ मिलकर आपको कुछ ऐसा कह सकता है, जिससे आपको मानसिक तनाव महसूस हो।
कुंभ (Aquarius)

आज के दिन अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें, अन्यथा आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे और अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा।
मीन (Pisces)

आज का दिन दांपत्य जीवन के नाम रहेगा और आज आप अपने प्रियतम के प्रति काफी रोमांटिक भी रहेंगे और उसके बारे में विचार करेंगे। अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
No comments:
Post a Comment