23 दिसंबर 2019 राशिफल: जानें क्या कहते है आज का राशिफल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 23, 2019

23 दिसंबर 2019 राशिफल: जानें क्या कहते है आज का राशिफल

मेष  (Aries)
 Aries- AB star news
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। दांपत्य जीवन में जो खुशियां चली आ रही थी उसमें थोड़ी कमी आएगी और ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बनेंगे और आप अपने काम से संतुष्ट नहीं दिखेंगे।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
आज का दिन दांपत्य जीवन के लिए काफी बेहतर रहेगा और जो लोग लव लाइफ में हैं उन्हें भी आज अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रपोज करने में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी पारिवारिक जीवन सुख शांतिपूर्ण रहेगा।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। जहां एक और दांपत्य जीवन में स्थितियां हाथ से फिसलती नजर आएंगी तो वहीं लव लाइफ में भी आज आपके प्रियतम का पारा सातवें आसमान पर हो सकता है इसलिए बेहतर है किसी बात पर उनसे बहस ना करें नहीं तो रिश्ते में दिक्कत उठानी पड़ सकती है।
कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी और परिवार में थोड़ी कहासुनी के बावजूद भी आपको मान सम्मान मिलेगा और परिवार वालों का सुख एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी बेहतर है।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे किसी छोटी यात्रा पर अगर जाने का विचार है तो उसे फिलहाल त्याग दें। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे लेकिन प्रेम जीवन में आज थोड़ा प्रतिकूल समय है इसलिए सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत आपके पक्ष में खड़ी नजर आएगी
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
छोटी मगर आनंददायक यात्रा की पूरी संभावना है, जिसमें आपको कुछ नए मित्र बनाने का मौका भी मिल सकता है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा है अपने प्यार की पिंगा आगे बढ़ाएंगे दांपत्य जीवन में भी आज का दिन सुकून देने वाला साबित होगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
कार्यक्षेत्र में आपका दिन काफी बेहतर रहेगा आपको अपने काम का अच्छा फल मिलेगा और सरकारी क्षेत्र से भी लाभ के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी से किसी बात पर विचार विमर्श करेंगे तो उसमें उनकी सलाह आपके काम आएगी। आज आपका बात करने का तरीका लोगों के मन को भाएगा। आपके काम बनने लगेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
आज आपको संपत्ति के मामले में अच्छे लाभ मिलेंगे। पारिवारिक जीवन भी बेहतर होगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी को कार्यक्षेत्र में कोई अच्छा मुकाम मिल सकता है, लेकिन उनका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा प्रेम जीवन में सुकून भरे पल बिताने का समय मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
आज आपको धन की प्राप्ति भी होगी और खर्चे भी होंगे जिन दोनों के बीच आपको सामंजस्य बनाए रखना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग लेने वालों के लिए अच्छा समय है। केवल इतना ही नहीं आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और वह आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
प्यार परिवार और पैसा तीनों की दृष्टिकोण से दिन आपके काफी अनुकूल रहेगा जहां दांपत्य जीवन में प्यार के बाहर रहेगी तो वही लव लाइफ में भी आप आज सुकून भरे पल बिता पाएंगे।  मानसिक रूप से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा संजीदा होना होगा
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है दिन की शुरुआत काफी बेहतर तरीके से होगी और कार्यों में सफलता भी मिलेगी। दिन के उत्तरार्ध में स्थितियां और बेहतर होंगी पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको सफल कार्यों के कारण प्रशंसा मिलेगी।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
आज आपको अपनी वाणी के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि उसकी वजह से कई काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त पिताजी से संबंधों पर भी थोड़ा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना आवश्यक होगा, क्योंकि अधिक गर्म मसालों के सेवन से स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad