Bigg Boss 13:सिद्धार्थ से झगड़े को लेकर सेलेब्रिटीज ने रश्मि पर साधा निशाना, कहा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 22, 2019

Bigg Boss 13:सिद्धार्थ से झगड़े को लेकर सेलेब्रिटीज ने रश्मि पर साधा निशाना, कहा

इस झगड़े को लेकर टेलीविजन स्टार्स की प्रतिक्रिया का आना शुरु हो गया है। किसी का कहना है कि दोनों ने ही एक दूसरे पर जमकर किचड़ उछाला है। तो कोई एक को सही तो दूसरे को गलत बता रहा है।

मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में हाल ही के एपिसोड में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला है। अब इस झगड़े को लेकर टेलीविजन स्टार्स की प्रतिक्रिया का आना शुरु हो गयाहै। किसी का कहना है कि दोनों ने ही एक दूसरे पर जमकर किचड़ उछाला है। तो कोई एक को सही तो दूसरे को गलत बता रहा है। अब कुछ दिन पहले ही शो में एक टास्क के दौरानघरवालों को आइना दिखाने आई काम्या पंजाबी ने भी सोशल मीडिया पर इस झगड़े को लेकर ऐसा ट्वीट कर दिया जो की सुर्खियों में आ गया है।
काम्या पंजाबी ने रश्मि देसाई को लताड़ते हुए कहा कि’ये क्या औरतों की इज्जत लगा रखा है। अरे मर्दों की इज्जत नहीं होती क्या?’  साथ ही काम्या एक और ट्वीट करते हुए लिखा- ‘एक आदमी चुपचाप खड़ा है। उसके टास्क करने के लिए बोलना, उसको टी-शर्ट पहनने के लिए बोलना, जबरदस्ती उसके पीछे पड़ना और फिर जो हुआ सबने देखा लेकिन रश्मि देसाई तुमने नहीं देखा।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘बाहर आओ अपने एपिसोड देखो कैसी दिख रही हो, जवाब मिल जाएगा की कैसी लड़की।’
बता दें कि इसके बाद बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने भी रश्मि देसाई पर निशाना साधा उन्होंने ट्वीट किया- ‘सिद्धार्थ शुक्ला की कल रात हुए झगड़े में कोई गलती नहीं थी। ये समझ आ रहा है सबको। सिद्धार्थ ने एक शब्द गलत बोला उसके लिए हजार बातें सुन भी ली अब तो खत्म करो। रश्मि देसाई जी आप चुपचाप सुनकर रह जाती तो समझ आता। आपने भी तो परिवार तक को नहीं छोड़ा।’ 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad