नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने के बाद जनता में जमकर आक्रोश देखने को मिला। जिसके चलते लोग सड़कों पर उग्र प्रदर्शन पर उतारु हो कर देश की संपत्ति नुकसान को पहुंचाया था
बीते दिनों देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने के बाद जनता में जमकर आक्रोश देखने को मिला। जिसके चलते लोग सड़कों पर उग्र प्रदर्शन पर उतारु हो कर देश की संपत्ति और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस को भी खासा नुकसान पहुंचाया था।

वहीं इस मुद्दें को लेकर बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस प्रदर्शन करे लेकर रोष जताते हुए कहा था कि इस तरह से गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन करके लोगों ने देश का नुकसान किया हैं तो उसके नुकसान की भरपाई प्रदर्शनकारियों की संपत्ति जब्त करके की जाएगी। साथ ही सीएम का कहना था कि जहां भी सार्वजनिक संपत्ति को प्रदर्शनकारियों ने नुकसान पहुंचाया है उस संपत्ति की भरपाई वीडियो फुटेज तथा अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिन्हित किए जा रहे लोगों की संपत्तियों को जब्त कर किया जाएगा। read more
No comments:
Post a Comment