बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। कंगना रनौत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। उनकी अदाकारी के लोग दिवाने हैं। उन्हें अपनी फिल्म हिट कराने के लिए किसी बड़े कलाकार की जरूरत नहीं होती। वह अपने दम पर फिल्म को बुलंदियों तक पहुंचा सकती हैं। बॉलीवुड में कंगना रनौत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।
क्वीन के नाम से मशहूर कंगना रनौत ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिनमें तनु वेड्स मनु, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, क्वीन, फैशन, रंगून जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने कई बार बॉलीवुड को खुले मंच पर कई बार चलैंज दिया है। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हें ऋतिक रोशन, आदित्य पंचोली और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन को लेकर कई बार वह सब बोला जो उनके मन में आया।

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर वो किया है जिसको करने से पहले अभिनेत्रियां कई बार सोचती हैं।
कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर वो किया है जिसको करने से पहले अभिनेत्रियां कई बार सोचती हैं। उन्होंने फिल्म पंगा के लिए अपना वजन बढ़ाया है। फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसमें कंगना का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी सीधी टक्कर वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी होगी क्योंकि यह भी इसी दिन रिलीज हो रही है। read more
No comments:
Post a Comment