फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों ने अंदाजा लगाया था की ये फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता पर यह फिल्म आधारित है।
नई दिल्ली: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। और दर्शकों द्वारा फिल्म का बेसर्बी से इंतजार भी किया जा रहा था और फिल्म से काफी उम्मीदें भी लगाई जा रही थी।

जिसका इतंजार अब खत्म हो चुका है।आपको बता दें की फिल्म हिचकी के बाद रानी की ये नई फिल्म है। इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोगों ने अंदाजा लगाया था की ये फिल्म महिलाओं की सुरक्षा और लैंगिक असमानता पर यह फिल्म आधारित है।
वहीं अगर इस फिल्म में रानी मुखर्जी के किरदार की बात करे तो वो एक पुलिस अफसर के रोल में नजर आ रही है जिनका नाम शिवानी शिवाजी रॉय है और रानी इस फिल्म में शुरू से ही ईमानदार और फर्ज के प्रति कर्तव्य निष्ठ नजर आ रही है। वहीं इस फिल्म में रानी मुखर्जी को एक मजबूत और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में दिखाया है जो आपको हैरान कर देगा।
आपको बता दें कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक ऐसे अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही जो की महिलाओं के साथ कठोरता से पेश आता है और फिर उसके बाद उन्हें जान से मार देता है। और रानी मुखर्जी को उसे पकड़ने का चैलेंज देता है, अब आगे ये देखना होगा की रानी मुखर्जी कैसे इस अपराधी को पकड़ती है और उसका क्या हाल करती है।

आपको बता दें कि गोपी पुथरन ने फिल्म का सारा काम संभाला है जैसे की कहानी कहानी हो, स्क्रीनप्ले हो या फिर इसके डायलॉग हो। इन सभी चीजों पर निर्देशक ने बहुत ही अच्छे ढंग से काम किया है और खरे भी उतरते नजर आते हैं।
No comments:
Post a Comment