आंध्र प्रदेश विधानसभा में एक अहम बिल पास हुआ है। विधानसभा में शुक्रवार को दिशा बिल पास हो गया है।
हैदराबाद में हुई महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद अब आंध्र प्रदेश सरकार ने एक कड़ा कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश विधानसभा में एक अहम बिल पास हुआ है। विधानसभा में शुक्रवार को दिशा बिल पास हो गया है। अब यहां रेप के दोषियों को मौत की सजा ही मिलेगी। रेप के मामले में मौत की सजा का प्रावधान देने वाला आंध्र प्रदेश पहला राज्य बन गया है।
महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और फिर शव को जला देने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और आंध्र प्रदेश समेत पूरे देश में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। जिसके बाद यहां की सरकार ने ये कदम उठाया है। इस विधेयक को दिशा नाम दिया गया है, क्योंकि हैदराबाद दुष्कर्म मामले को पुलिस ने दिशा केस नाम दिया था। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए ये बिल लाया गया है। जो आरोपियों को सजा देने का रास्ता साफ करता है। वहीं इसके लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट का गठन किया जाएगा। जिसमें आरोपियों को 21 दिन के भीतर सजा दी जाएगी।
आपको बता दें कि इस बिल को विधानसभा में गृहमंत्री मेखाथोटि सुचरिता ने यह विधेयक पेश किया था। मेखाथोटि सुचरिता ने बताया था कि ये बिल महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लाया गया है।


No comments:
Post a Comment