
पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका है। कोई भी टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं जाती है।
यह तो जगजाहिर है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड पूरी दुनिया में बदनाम हो चुका है। कोई भी टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं जाती है। हाल ही में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फूला नहीं समा रहा है। पिछले काफी समय से भारत से क्रिकेट संबंध अच्छे करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन एहसान मनी हमेशा भारत से मिन्नतें करते रहते हैं लेकिन उन्होंने अब अपने तेवर बदल लिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में क्रिकेट संबंध कभी अच्छे हो ही नहीं सकते क्योंकि वहां पर चरमपंथी बैठे हुए हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में आए दिन बम धमाके होते रहते हैं और लोगों को मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। जिसके बाद उसे ही कोई भी क्रिकेट टीम पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं होतीहैं। पाकिस्तान चाहती है कि भारतीय टीम पाकिस्तानका दौरा करें लेकिन भारत तो क्या कोई भी टीम पाकिस्तान का दौरा करने से कतराती है। पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने आगे कहा कि अब बराबरी के स्तर पर ही बात होगी।
इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने आगे कहा कि इंग्लैंड की टीम 2021 में और ऑस्ट्रेलिया की टीम 2022 में पाकिस्तान का दौरा करने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश की टीम से बात चल रही है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच रावलपिंडी में ही खेला जाएगा। अगर ऐसा होता है तो ये पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए बहुत बेहतर रहेगा और उनके सुनहरे भविष्य को एक नया अवसर भी मिलेगा।
No comments:
Post a Comment