दिल्ली मेट्रो बना नया सुसाइड पॉइंट, पूरे परिवार ने दी जान - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 14, 2019

दिल्ली मेट्रो बना नया सुसाइड पॉइंट, पूरे परिवार ने दी जान

मेट्रो स्टेशन पर इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी आए दिन मेट्रो के आगे सुसाइड करने के मामले सुर्खियों में आते ही रहते है

दिल्ली मेट्रो इन दिनों एक नया सुसाइड का अड्डा बनता नजर आ रहा है। पहले तो लोग ट्रेन के आगे कूदकर जान दिया करते थे। लेकिन बीते कुछ समय में मेट्रो के आगे कूदकर सुसाइड करने के कई मामले सामने आए है। मेट्रो स्टेशन पर इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी आए दिन मेट्रो के आगे सुसाइड करने के मामले सुर्खियों में आते ही रहते है। अब राजधानी दिल्ली में एक पूरे परिवार के सुसाइड का मामला सामने आया है।
Related image
दरअसल शुक्रवार सुबह 11:30 बजे जवारहर लाल नेहरू स्टेशन पर एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। जिसके बाद शाम को शख्स की पत्नी ने भी अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के साथ फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शवों को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे का असली कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Image result for परिवार का दर्दनाक अंत: महिला ने बेटी को मारकर फांसी लगाई,
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई का रहने वाला था और मृतक 33 वर्षीय भरत बीते सितंबर महीने में ही अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नेपाल के काठमांडू से यहां शिफ्ट हुआ था। वे हाल ही में गोल्डन टिप्स नामक चाय की कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर काम कर रहा था। इससे पहले वो नेपाल में बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में नौकरी करता था। बता दें कि भरत की पत्नी शिवरंजनी हाउसवाइफ थीं और बेटी KG की छात्रा थी। वहीं भरत जे का भाई कार्तिक जे साकेत में पायलट के कोर्स की कोचिंग ले रहा था। उसने बताया कि उनका परिवार इन दिनों आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad