पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 14, 2019

पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी

पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगा को निरंतर और शुद्ध बनाने से संबंधित कोशिशों का जायजा लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को कानपुर पहुंच चुके है। वे कानपुर में ‘नमामि गंगे’ परियोजना का मुआयना करने वाले हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का सीएम योगी और यूपी के बीजेपी विधायकों द्वारा स्वागत किया गाया। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस दौरे के दौरान गंगा को निरंतर और शुद्ध बनाने से संबंधित कोशिशों का जायजा लेंगे। वहीं पीएम मोदी की अध्यक्षता में कानपुर में नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक चल रही है।
पीएम मोदी पहुंचे कानपुर, गंगा काउंसिल की बैठक जारी
बता दें कि नमामि गंगा परियोजन से संबंधित मुद्दों पर आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं। इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी शामिल होना तय था और उनके स्वागत में कानपुर में सभी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने अचानक से अपना कानपुर दौरा रद्द कर दिया। जिसके बाद नीतीश कुमार के स्थान पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी बैठक में शामिल हुए हैं। वहीं इस बैठक में गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव साथ ही केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की है।
Kanpur: PM Narendra Modi chairs the first meeting of National Rejuvenation, Protection and Management of River Ganga Council (National Ganga Council) at Chandra Shekhar Azad University of Agriculture and Technology. Union Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat also present.
View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
92 people are talking about this

मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में गंगा को शुद्ध बनाने हेतु जो भी कदम अभी तक उठाए गये हैं। पीएम मोदी उनकी समीक्षा कर रहे हैं। वे आगे के समय में गंगा को स्वच्छ और निरंतर बनाने के लिए और उसके किनारों को सुंदर बनाने के लिए किस तरह के प्रयास किये जाने हैं इस पर भी बात करेंगे साथ ही इसकी कार्य योजना भी तैयार की जायेगी। और दोपहर में पीएम मोदी क्रूज द्वारा गंगा दर्शन भी करने जायेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad